बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र के बाईपास पर तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल
फरीदपुर थाना क्षेत्र के बाईपास पर तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। जिसमें टेंपो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।