प्रयागराज में ट्रेन से कटकर 5 युवकों की मौत
प्रयागराज जिले के करछना थाना क्षेत्र अंतर्गत पचदेवरा गांव के सामने बुधवार देर शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां ट्रेन खड़ी होने पर कुछ युवक नीचे उतरे हुए थे। उसी दरमियान दूसरी पटरी से तेज रफ्तार आ रही ट्रेन की चपेट में आने से 5 यूवको की कटकर मौके पर मौत हो गई। सूचना होने पर डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव, तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची।