पनागर: सोनपुर में अवैध लाभ के लिए सट्टा पट्टी लिख रहा आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
थाना खमरिया अंतर्गत ग्राम सोनपुर में पुलिस ने दबिश देकर अवैध रूप से सट्टा खिला रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपनिरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनपुर मोड़ के पास प्रियांशु चौधरी नामक युवक सट्टा लिख रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल गवाह राजकुमार रैदास के साथ घेराबंदी कर मौके से प्रियांशु चौधरी (24