जौनपुर जिले में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आने वाली शिकायतों की थानेवार सूची तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर थानाध्यक्षों की रैंकिंग तय होगी। खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।