मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में घर से फैक्ट्री जाने के लिए निकले एक सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
कटघर थाना के ऊंचा गांव का रहने वाला राजकुमार सिंह पुत्र गजराम सिंह, पंडित नगला में स्थित एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था, बताया जा रहा है कि सुबह राजकुमार सिंह फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकला था, उसके बाद परिवार को पता चला कि वह जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं, परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे तो उनको मौत की सूचना मिली है।