मुरादाबाद: मुंडापांडे थाना इलाके में कल दोपहर से गायब बच्चे का शव गन्ने के खेत में मिला, परिवार में मचा कोहराम
थाना मुंडापांडे इलाके से गायब एक बच्चे का शव आज सुबह गन्ने के खेत मे मिलने से हड़कम्प मचा हुआ है, बच्चा कल दोपहर से लापता था, बच्चे की बॉडी मिलने की सूचना पर डीआईजी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए, और पूरे मामले की छानबीन के लिए एफएसएल टीम भी मौके पर बुला ली। 11 साल का आयुष कल दोपहर नहाने के लिए कह कर घर से निकला था, लेकिन शाम तक जब वह घर नही पहुंचा था।