मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में को ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन ने वेतन पुनरीक्षण न होने पर की हड़ताल
जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन किया गया और अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत भी कराया गया, मगर अभी तक बैंक कर्मचारियों की समस्याओं का निदान नहीं हुआ है, जिस पर कोऑपरेटिव बैंक के कर्मचारी अब हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों का साफ कहना है हमारी समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक हमारी हड़ताल रहेगी।