मुरादाबाद: मूंढापांडे थाना क्षेत्र में महिला को अगवा करने गए 6 युवकों ने परिजनों के विरोध करने पर, तीन को गोली मार दी
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में महिला को अगवा करने गए 6 युवकों ने परिजनों के विरोध करने पर तीन को गोली मार दी। जिससे पिता, पुत्र व पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों का हाल जानने डीआईजी भी जिला अस्पताल पहुंचे। पीड़ित ने 6 लोगों के खिलाफ़ तहरीर दी। जो की सभी गांव के ही रहने वाले है।