मखदुमपुर: कतरासिन मठ में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
मखदुमपुर प्रखंड के ऐतिहासिक कतरासिन मठ में गुरुवार के दिन 3 बजे अचानक भीषण आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते मठ में रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।