धार्मिक नगरी ओरछा में आज दिन गुरुवार को जैसे ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमडा इसी दौरान मुख्य मार्ग पर सतारा नदी से बेतवा नदी पुल तक वाहनों की आवाजाही एकाएक बढ़ती देखी गई।और इसी दौरान यातायात व्यवस्था भी ध्वस्त देखी गई जिससे वाहनों की लंबी कतारे लगी रही और वाहनों का जमावड़ा देखा गया जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।