चरखारी: खरेला के बरायं गांव में कहासुनी के बाद दबंगों ने युवक को पीटा और की फायरिंग, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
महोबा जनपद के थाना खरेला के बरायं गांव में एक दिन पहले हुई कहासुनी की खुन्नस में दबंगों ने मोहित पर लाठी-डंडे से हमलाकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। हालांकि, गोली बगल से निकलने से जान बच गई। पुलिस ने दो सगे भाइयों टेहा यादव, रामचंद्र समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।