सहारनपुर: सहारनपुर में पंचायत का तुगलकी फरमान, नाबालिगों से छेड़छाड़ के आरोपियों के सिर मुंडवाए, वीडियो हुआ वायरल
सहारनपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कोलकी रांघड़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नाबालिग किशोरियों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गांव की पंचायत ने तीन युवकों के बाल काटकर सिर मुंडवा दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।