हैदरनगर: हैदरनगर में मुहर्रम की आठवीं पर निकला जुलूस, जंजीरी मातम से लहूलुहान हुए शिया समुदाय के लोग
मुहर्रम की आठवीं को शिया समुदाय के लोगों ने हजरत अब्बास अलहिस्सलाम व इबने अली अलहिस्सलाम की शहादत को याद किया। हैदरनगर के भाई बिगहा इमामबारगाह में मजलिस के बाद अलम के साथ बुधवार रात 11 बजे जुलूस निकाला गया। जुलूस में बच्चे, युवा व बुजुर्ग जंजीरी मातम करते हुए भाई बिगहा चौक, रेलवे गुमटी, बाजार चौक होते हुए बभंडीह स्थित इमामबारगाह पहुंचे। वहां मजलिस की।