अंबाह: चम्बल उसेद घाट पर आंधी-तूफान से पीपा पुल हटा, मरम्मत के बाद हुआ चालू
Ambah, Morena | Dec 28, 2024 शुक्रवार की रात को आई तेज आंधी तूफान के चलते चंबल नदी का उसेद घाट पर बना पीपा पुल मध्य प्रदेश सीमा में अपनी जगह से हट गया। पुल के लोहे के गार्डर टूट गए और स्लीपर पीपों से हट गए।जिससे पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते शनिवार को सुबह उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जाने वाले सैकड़ो वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। शनिवार शाम को पुल हुआ चालू