गाज़ीपुर: सपा प्रवक्ता शौर्या सिंह का आरोप, पुलिस प्रशासन ने नहीं किया सहयोग, अखिलेश यादव के निर्देश पर पहुंचा था डेलिगेशन
सपा प्रवक्ता शौर्या सिंह का कहना है कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का डेलिगेशन पीड़ित परिवार से मिलने कटारिया गांव पहुंचा था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इसमें सहयोग नहीं किया। फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात को काबू में करने की कोशिश की जा रही है। निशा हत्याकांड को लेकर पहले ही इलाके में तनाव बना हुआ है ।