शामली: शामली में पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त को चोरी की बाइक और छुरे के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 12, 2026 रविवार शाम 6 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस ने गांव मालैंडी थाना गढीपुख्ता निवासी जिला बदर अभियुक्त सवी पुत्र रामपाल को गिरफ्तार किया है, जिसकी कब्जे से चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल समेत कुल 2 बाइक व 1 अवैध छुरा बरामद हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।