बरियारपुर: संविधान रचयिता की 135वीं जयंती पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन
मंगलवार को 9 बजे संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर बरियारपुर प्रखंड के घोरघट से शोभा यात्रा का आयोजन बिहार फुले अंबेडकर युवा मंच के तत्वाधान में आयोजित की गई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष मणि कुमार बौद्ध ने बताए कि आज हम लोग सैकड़ो बाइक के साथ इस शोभा यात्रा का आयोजन किए हैं। बाबा साहेब अमर रहे के नारे से गूंजता रहा शोभायात्रा।