बेलदौर: कंजरी पश्चिम पार में काली कोसी किनारे मिला अज्ञात किशोर का शव, फैली सनसनी
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजरी पश्चिम पार स्थित काली कोसी नदी किनारे बुधवार को एक अज्ञात किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह स्कूली छात्र-छात्राएं विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी किनारे पड़े शव पर पड़ी। शव देखते ही बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।