जंदाहा: जंदाहा में नवविवाहिता की हत्या, ससुराल वालों पर शव जलाने का आरोप, परिजन घर छोड़कर फरार
वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर बरबट्टा पंचायत के नसरतपुर गांव के वार्ड नंबर 5 में गुरुवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर शव को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।मृतका की पहचान 22 वर्षीय नीलम कुमारी, पति रोहित कुमार के रूप में की गई है।