भूपालसागर: जंगली जानवर का आतंक, भूपालसागर के आकोला में बछड़े की मौत से ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा की मांग
हेमंत कुमार खटीक ने गुरुवार दोपहर साढ़े 3 बजे बताया कि आकोला क्षेत्र के जवाहरनगर में जंगली जानवर के हमले में एक बछड़े की मौत हो गई, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। किसान हेमराज रेगर के खेत में बंधे मवेशियों पर अज्ञात जानवर ने हमला किया, जिसमें बछड़े की गर्दन और पीठ पर गहरे घाव से मौत हो गई। इससे पहले भी क्षेत्र में ऐसे हमले हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना