आंवला: आंवला के मुसराह में आवारा पशुओं को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम से समस्या के समाधान की मांग की
Aonla, Bareilly | Jan 27, 2026 आंवला तहसील में मंगलवार दोपहर एक बजे दर्जनों ग्रामीणों ने आवारा पशुओं की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि मुसराह गांव में 100 से अधिक आवारा गोवंश घूम रहे हैं। ये पशु खेतों में तैयार हो रही गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।