जांजगीर: जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने विधायक का बड़ा आंदोलन, विधायक ने दी जानकारी
आज सोमवार दोपहर 12 बजे के करीबन मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने क्षेत्र की जनहित मुद्दों को सरकार के द्वारा पूर्ण नहीं करने को लेकर वे आंदोलन में बैठे है. उन्होंने आगे कहा कि हक की लड़ाई सड़क पर लड़ रहे है. अधिकारियों के द्वारा अभी तक आश्वासन नहीं दिया गया है.