हज़ारीबाग: महुआ शराब बनाते समय जहरीली गैस से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुद गांव में महुआ शराब बनाने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सेफ्टी टैंक का इस्तेमाल शराब बनाने के लिए किया जा रहा था। इसी दौरान गैस बनने से तीनों बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए कटकमसांडी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।