राजगढ़: राजगढ़ SDM ऑफिस के गेट पर जलभराव से वकील और फरियादी परेशान, SDM आवास व पुलिस अधीक्षक निवास भी परिसर में
Rajgarh, Churu | May 31, 2026 उपखंड कार्यालय राजगढ़ के मुख्य द्वार पर बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से वकील, परिवादी, प्रलेख लेखक, स्टाम्प वेंडर सहित आमजन को रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। बड़ी विडंबना यह कि एसडीएम निवास, न्यायिक अधिकारियों के आवास, उप पुलिस अधीक्षक निवास, तहसील कार्यालय कर्मचारियों के आवास भी इसी परिसर में बने हैं, उसके बाद भी sdm ऑफिस गेट पर जलभराव की समस्या गंभीर है।