केिशनपुर: नदी के कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का डीएम सावन कुमार ने निरीक्षण किया, पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत दी
कोसी नदी के जलस्तर में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच सुपौल जिले में कटाव का खतरा बढ़ता जा रहा है। किशनपुर अंचल के दुबियाही पंचायत के वार्ड संख्या 6 एवं 7 तथा सरायगढ़ प्रखंड के ढोली पंचायत में गृह कटाव की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सावन कुमार ने अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से बात