औरैया: ग्राम ततारपुर में घरों के पास गड्ढे में दिखे मगरमच्छ के बच्चे, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान
अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम तातारपुर कलां में घरों के समीप सड़क किनारे बने तालाब में मगरमच्छ के बच्चों के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बारिश और नाली का पानी तालाब में भर जाने के कारण उसमें करीब दो से तीन फीट लंबे दो से तीन मगरमच्छ के बच्चे नजर आए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता ब