वाराणसी में ट्रेन से गिरकर अज्ञात व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
Sadar, Varanasi | May 14, 2026 वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित पंचक्रोशी चौराहे के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना रेलवे क्रॉसिंग के समीप पिलर नंबर 199/5 के पास की बताई जा रही है, जहां व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।