झुंझुनू: नाटास में चलते कंटेनर में लगी आग, सुबह तक निकलता रहा धुंआ, चालक मौके से फरार
झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के नाटास में काटली नदी के रास्ते पर चलते कंटनेर में अचानक आग लग गई। आग से कंटनेर पूरी तरह से जल गया। केबिन और टायर जलकर राख हो गए। आग इतनी भयानक थी कि बुधवार सुबह तक कंटेनर से धुआं निकलता रहा। घटना मंगलवार देर रात की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।