डोमचांच: डोमचांच के जंगल में रातों-रात पोकलेन से 20 फीट गहरा गड्ढा खोदकर ढिबरा का अवैध उत्खनन
डोमचांच प्रखंड के मसनोडीह पंचायत अंतर्गत पचगावां गांव के जंगल से सटे क्षेत्र में रात के अंधेरे में पोकलेन मशीन से अवैध ढिबरा उत्खनन का मामला रविवार को 10 बजे सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार 20 फीट से अधिक गहरा गड्ढा खोद दिया गया है और जंगल का रास्ता भी बाधित कर दिया गया है। प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग उठी है।