मथुरा: मथुरा में संचारी अभियान जारी, डेंगू-मलेरिया का शून्य आंकड़ा, स्वास्थ्य विभाग ने संभाली कमान
बदलते मौसम और भीषण गर्मी के बीच,स्वास्थ्य विभाग ने संचारी रोगों पर रोक थाम के लिए अभियान चला रखा हे राहत की बात यह है कि मथुरा जनपद में अब तक डेंगू, मलेरिया या चिकनगुनिया का एक भी मामला सामने नहीं आया है, और इसी स्थिति को बनाए रखने के लिए मथुरा में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान' का शंखनाद हो चुका है।