गुमला: भीषण गर्मी में गुरु कृपा फ्लेक्स के घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
Gumla, Gumla | May 26, 2026 शहर के लक्ष्मण नगर स्थित गुरु कृपा फ्लेक्स के घर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की इस घटना में लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग घर के तीसरे तल्ले पर बने स्टोर रूम में लगी। उस समय परिवार के सभी सदस्य नीचे मौजूद थे। अचानक ऊपर से धुआं उठता देख घर के एक सदस्य ने दौड़कर पर घर के सदस्यों को घटना की जानकारी दी।