बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री वंशीधर नगर में भाजपा की जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
श्री वंशीधर नगर में पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत, असम में तीसरी बार और पुंडुचेरी में दूसरी बार कमल खिलने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। कार्यक्रम में पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही भी मौजूद रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा की।