सबलगढ़: शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, प्रशासन सख्त, की कार्रवाई
सबलगढ़ नगर में आज सुबह से एक बार फिर अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया गया। एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका की टीम द्वारा एमएस रोड के दोनों ओर से अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी कब्जों को हटाया जा रहा है