लाडपुरा: जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में आधार सेवाओं को सरल, पारदर्शी और आमजन हितैषी बनाने के दिए गए निर्देश
Ladpura, Kota | May 13, 2026 जिला स्तर पर आधार संबंधी गतिविधियों की मॉनिटरिंग एवं प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक बुधवार को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आधार नामांकन, आधार अद्यतन, विद्यार्थियों के आधार सत्यापन एवं ई-मित्र केंद्रों पर उपलब्ध सेवाओं की समीक्षा की गई। बैठक में डीआईटी के अतिरिक्त निदेशक महेंद्र