कटरा: खानपुर बेरई गांव में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत, परिवार में मची चीख-पुकार
मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के खानपुर बेरई गांव में एक युवक की संदिग्ध हालत में इलाज के दौरान रविवार सुबह करीब नौ बजे में मौत हो गई। मृतक का पहचान 22 वर्षीय नरेश कुमार बताया गया है। उसके पिता ने बताया कि सुबह में उठने के बाद नरेश ने बताया कि उसे गला और पेट में दर्द हो रहा है।