रानीगंज में प्रस्तावित नए बस स्टैंड निर्माण को लेकर प्रशासन द्वारा कई दुकानदारों को दुकान खाली करने का नोटिस जारी किए जाने के बाद नाराज दुकानदारों का आक्रोश फूट पड़ा। नोटिस के विरोध में बड़ी संख्या में दुकानदार अंचल कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर अंचलाधिकारी से मिलने की मांग की।