जखनिया: पूर्व मंत्री व सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने ओमप्रकाश राजभर पर किया तीखा हमला, कहा- सर्कस के जोकर
गाजीपुर में पूर्व मंत्री व जमानिया से 7 वीं बार विधायक ओपी सिंह ने सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “सर्कस का जोकर” तक कह दिया। उन्होंने कहा कि राजभर अपने बयानों पर खुद ही कायम नहीं रहते और उनकी संगत का असर उनके व्यवहार में साफ दिखता है।