बदायूं: मुड़िया धुरेकी गांव के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार हुआ गंभीर घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Dec 18, 2024 बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुड़िया धूरेकी गांव के पास बाइक की टक्कर लगने से साईकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल साईकिल सवार को इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी से बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल साईकिल सवार रोहित पुत्र छत्र पाल निवासी पिसनहारी थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र का रहने वाला है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।