छतरपुर के किशोर सागर तालाब में व्यक्ति के कूदने की सूचना पर पुलिस और SDRF ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें 67 वर्षीय प्रभु प्रकाश खरे का शव बरामद हुआ।परिजनों के अनुसार वे सोमवार सुबह टहलने निकले थे। वह बीमारी और असहनीय दर्द से भी परेशान थे रेस्क्यू टीम ने सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे शव बरामद किया है और जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।