मनगवां: कमिश्नर ने तहसील क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, पेंशन प्रकरणों के मामले की सराहना
Mangawan, Rewa | Mar 19, 2025 सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि अभी भी संभाग के सभी जिलों में बड़ी संख्या में आवेदन पत्र लंबित हैं। गर्मी चढ़ने के साथ पेयजल व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों में तेजी से वृद्धि हुई है। हैण्डपंप तथा नलजल योजनाओं के सुधार से संबंधित आवेदनों का तत्काल निराकरण कराएं।