गोरखपुर: हड़हवा क्रॉसिंग पर बन रहे ओवर ब्रिज व फोर लेन को टू लेन में तब्दील करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
एच एन सिंह चौराहे से लेकर हमायुपुर चौराहे तक फोरलेन बनाने का प्रस्ताव बन चुका है और इस पर काम भी शुरू हो गया है। इस सड़क को दोनों तरफ से 17-17 मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़क चौड़े होने की वजह से कई मकान और दुकान को भी तोड़ना पड़ेगा। इस बात से स्थानीय लोग काफी डरे है। आज स्थानीय लोगों ने हड़हवा क्रॉसिंग पर जमकर प्रदर्शन किया।