गोरखपुर: होटल विवेक में "अपराध पत्रकारिता का बदलता स्वरूप और नया कानून" विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
भारतीय न्याय संहिता नए कानून से पुलिस और मीडिया को रूबरू कराने के लिए आज होटल विवेक में "अपराध पत्रकारिता का बदलता स्वरूप और नया कानून" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर मौजूद रहे। वहीं मुख्य वक्ता में SPO बीडी मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम में नए कानून और मीडिया की जिम्मेदारियां पर चर्चा की गई।