गोरखपुर: हत्या के प्रयास के आरोपी को रामगढ़ताल पुलिस ने चिड़ियाघर के पास से किया गिरफ्तार
18 अक्टूबर 2023 को रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर अधमरा करने वाले आरोपी गणेश शंकर राय उर्फ मोनू को पुलिस ने चिड़ियाघर के पास से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी का आपराधिक इतिहास है। एसएसपी पीआरओ सेल से दी गई जानकारी के मुताबिक रामगढ़ताल पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है।