गोरखपुर: गोंडा से रेस्क्यू कर लाए गए तेंदुए को गोरखपुर चिड़ियाघर से सोगीबरवा जंगल के लिए किया गया रवाना
शनिवार को गोंडा जिले से रेस्क्यू कर गोरखपुर चिड़ियाघर लाए गए तेंदुए को आज महाराजगंज जिले के सोगीबरवा जंगल भेजा गया। चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक डॉ योगेश की देखरेख में चिकित्सीय परीक्षण के बाद तेंदुए को जंगल के लिए रवाना किया गया है, डॉक्टर योगेश के नेतृत्व में तेंदुवे को महाराजगंज जिले के जंगल में छोड़कर आने के लिए अपनी टीम लेकर गए हैं।