परिहार: परिहार आधार केंद्र में अवैध वसूली का आरोप, जांच की मांग
परिहार प्रखंड के धामिटोल निवासी विवेक जायसवाल ने आधार नामांकन एवं अद्यतन केंद्र में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने का आरोप लगाते हुए यूआईडीएआई सहित संबंधित अधिकारियों को शिकायत भेजी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नए आधार नामांकन तथा 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट जैसे निःशुल्क कार्यों के लिए भी ₹200 प्रति व्यक्ति वसूले जा रहे है