शहर के सात रास्ते चौराहे पर शुक्रवार को करीब 5 बजे मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा एक विशेष पुलिस बैंड शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ‘मध्य प्रदेश पुलिस बैंड भर्ती 2026’ के प्रति युवाओं एवं अभ्यर्थियों को जागरूक करना रहा। इस अवसर पर पुलिस बैंड द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।