डलमऊ: सुकलन मजरे कटघर गांव में मिर्गी का दौरा पड़ने से तालाब में गिरी महिला, हुई मौत
डलमऊ थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे शुक्लन मजरा कटघर में मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण 48 वर्षीय महिला सूरज रानी पत्नी स्वर्गीय जगदीश घर के पास स्थित तालाब में गिर गईं। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी डलमऊ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।