हेरहंज: एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
हेरहंज थाना क्षेत्र में NDPSएक्ट के तहत दर्ज कांड संख्या 46/24 के प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमलेश गंझु उर्फ उपेन्द्र, पिता दुल्लु गंझु, निवासी ग्राम करनदाग, टोला गुरगुरबर, थाना हेरहंज के रूप में हुई । सोमवार दोपहर 3 बजे थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया ने बताया की अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था l