कुरावली: कुरावली क्षेत्र में आंधी के कारण किसान के मकान की छत गिरी
कुरावली क्षेत्र के ग्राम है नगला सुमेर में रविवार रात आए आंधी-तूफान ने एक किसान परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवा के बीच किसान सत्येंद्र के मकान के एक कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय पूरा परिवार गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि कमरे में रखा घरेलू समान नष्ट हो गया।