मढ़ौरा: हवन और पूर्णाहुति के साथ श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ संपन्न, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Marhaura, Saran | May 24, 2026 मढ़ौरा के सलिमापुर पंचायत स्थित सलिमापुर पोखरा पर आयोजित सात दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ रविवार को तीन बजे हवन और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। काशी से आए स्वामी श्री सत्यनारायणाचार्य जी के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।